फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बीस साल बाद बंदीरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

बीस साल बाद बंदीरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Sat, 15 Jun 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीस साल बाद बंदीरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

बीस साल बाद एक महिला ने हरिद्वार जेल के बंदीरक्षक राम सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि बीस वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात बंदीरक्षक रामसिंह से बरेली यूपी में हुई थी। तब उसके पति की मौत हो चुकी थी और उसका बेटा छोटा था। आरोप है कि बंदीरक्षक राम सिंह ने उस दौरान शादी का झंासा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि फिर वह शादी करने से लगातार मुकरता रहा। महिला ने कुछ दिन पहले मामले की शिकायत कोर्ट में की थी। एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इस संबंध में बंदीरक्षक राम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed