{"_id":"5d05366b8ebc3e5fc1358dde","slug":"156062268720-haridwar-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का बालक लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा का बालक लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
गंगा दशहरा पर्व के दिन हरियाणा के एक परिवार का छह साल का बेटा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। अथक प्रयास के बाद भी बालक का कोई अता पता न चलने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बालक की तलाश तेज कर दी है।
घटना 12 जून की बताई जा रही है। हरियाणा के गांव गन्नौर जिला सोनीपत से राजेश अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए आया था। राजेश का छह साल का बेटा कुणाल अपनी मां के साथ गंगा घाट पर मौजूद था। नहाने के बाद मां जब कपड़े बदल रही थी तभी उनका बेटा अचानक गायब हो गया। परिवार ने बालक को पूरे क्षेत्र में तलाश किया, लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चल सका। परिजन ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बालक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। इधर, यात्री परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।