{"_id":"5d05358e8ebc3e5fc1358da9","slug":"156062246720-haridwar-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा घाट पर डूबा दिल्ली का युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कांगड़ा घाट पर डूबा दिल्ली का युवक
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
हरकी पैड़ी से सटे कांगड़ा घाट पर शनिवार शाम दिल्ली का एक युवक डूब गया। जल पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद भी युवक का अता पता नहीं चल सका। पुलिस ने इस संबंध में परिजन को सूचना दे दी है।
चौकी प्रभारी अजय शाह ने बताया कि शाम करीब सवा चार बजे एक युवक के कांगड़ा घाट पर डूबने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पूछताछ में पता चला कि युवक उदय सिंह (26) पुत्र वीर सिंह निवासी प्रहलादपुरी नई दिल्ली अपने चार दोस्तों के साथ घूमने आया था। सभी दोस्त कांगड़ा गंगा घाट पर मौजूद थे। इसी दौरान पैर फिसलने के चलते युवक तेज बहाव की चपेट में आ गया। गंगा घाट पर मौजूद आमजन ने उसे बचाना भी चाहा, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक का कपड़ों का कारोबार है और वह अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद में ऑर्डर लेने आया था। इसके बाद सभी दोस्त बिना घरवालों को बताए यहां घूमने चले आए। इस संबंध में उसके परिजन को सूचना दे दी गई है। युवक की तलाश लगातार जल पुलिस कर रही है।
घर में घुसकर बंधक बनाने का आरोप
ज्वालापुर क्षेत्र के सुभाषनगर में रहने वाले एक युवक ने कुछ युवकों पर घर में घुसकर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत मोहित निवासी सुभाषनगर ने शनिवार को पुलिस को बताया कि शुक्रवार की देर रात बिट्टू निवासी किरतपुर बिजनौर अपने कुछ साथियों के साथ उसके कमरे में घुस आया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। उसके शोर मचा देने पर जब आसपास के लोग एकत्र हो गए तब वह सब मौके से भाग निकले। उधर, लाल मंदिर कालोनी निवासी दो युवकों में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक दूसरे पर चाकू से वार भी किए गए। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताय कि दोनों को हिदायत दी गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।