{"_id":"5b01bdc64f1c1be8408b69b7","slug":"151526840774-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के बीच सरेराह चले लाठी डंडे, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों के बीच सरेराह चले लाठी डंडे, पांच घायल
Updated Mon, 21 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। पुराने विवाद के चलते शिवमूर्ति चौक के पास दो पक्ष आपस में भिड़ गए। खुलकर लाठी डंडे चलने से अफरा तफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हो गए। घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे की है। शिवमूर्ति चौक के पास खाद्य सामग्री की रेहड़ी लगाने वाले दो पक्षों के बीच चार दिन पूर्व गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। तब बीच बचाव होने पर मामला सुलझ गया था। शनिवार को फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते सरेराह बुरी तरह मारपीट हो गई। लाठी डंडों से भी एक दूसरे पर हमला बोल दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कर जैसे तैसे स्थिति पर काबू पाया। एक पक्ष की ओर से देवी पत्नी मोहन लाल निवासी ललतारौ पुल ने विपिन, रोहित, मनीष समेत दस-बारह अज्ञात लोगों और दूसरे पक्ष की ओर से राहुल पुत्र महेंद्र निवासी बैरागी कैंप ने पंकज, सनी, अंकित, राहुल, गुड्डी, रघुवीर समेत पांच -छह अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौच, हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
------------------
घर में घुसकर छेड़छाड़ करने पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि 14 मई को उसके पति की गैर मौजूदगी में हरिओम पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी जमालपुर कलां कनखल घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।