फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ..ट्रेन के टायलेट की छत में छिपा लाई जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी

..ट्रेन के टायलेट की छत में छिपा लाई जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी

Wed, 06 Mar 2019 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
..ट्रेन के टायलेट की छत में छिपा लाई जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

जीआरपी ने हरियाणा से ट्रेन के टायलेट की छत में छिपाकर तस्करी के लिए लाई जा रही अंग्रेजी शराब की आठ पेटियां बरामद की है। जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से हरिद्वार आने वाली अहमदाबाद मेल में भारी मात्रा में अंग्रेेजी शराब की खेप लाई जा रही है। जिस पर जीआरपी थाना अध्यक्ष अनुज सिंह ने रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे कांस्टेबल विनीत कश्यप और सुरेंद्र सिंह को दिशा निर्देश दिए। जैसे ही करीब 12.30 अहमदाबर मेल हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस ने ट्रेन की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रेन के एस-2 कॉच की टायलेट की छत से प्लाई के पेंच निकले देखे। पुलिस ने जब प्लाई को हटाया तो उनके अंदर अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी थी। पुलिस ने छत से पलाई को हटाकर उसके अंदर से हरियाणा ब्रांड (अंग्रेजी शराब) की आठ पेटियां बरामद की। पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में लेकर ट्रेन में मौजूद लोगों ने पूछताछ की। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। जीआरपी थाना अध्यक्ष अनुज सिंह ने पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शराब तस्करों ने आजमाया नया तरीका, पुलिस हैरान
हरिद्वार। ट्रेन के टायलेट की छत में शराब तस्करी का यह कारनामा पहली बार समाने आया है। शराब तस्करों के इस कारमाने को समाने आने के बाद पुलिस भी हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की कार्यशैली पर भी सवाल
हरिद्वार। जिस तरह से ट्रेन की छत में छिपाकर शराब की अवैध तस्करी की जा रही है। उससे रेलवे की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं। इतनी भारी मात्रा में स्टेशन से होते हुए शराब को ट्रेन के टायलेट की छिपा देना विभाग की लापरवाही की ओर से इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed