{"_id":"5c606ba7bdec220f122096f7","slug":"141549822887-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..रिश्ते के मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
..रिश्ते के मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
रिश्ते के मामा ने नाबालिग भांजी को बहला फुसलाकर गंगनहर पटरी पर ले जाकर दुष्कर्म किया। ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना शनिवार देर रात की है। क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रविवार सुबह पुलिस को जानकारी दी कि उसकी नाबालिग बेटी को रिश्तेदार बहला फुसलाकर ले गया था। पुल जटवाड़ा के पास गंगनहर पटरी पर ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। देर रात लौटी बेटी डरी सहमी हुई थी। विश्वास में लेकर बातचीत करने पर नाबालिग ने आपबीती मां को बताई। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मनोज नैनवाल ने बताया कि आरोपी रिश्ते में नाबालिग का मामा लगता है। 22 वर्षीय आरोपी शादीशुदा है और दिहाड़ी मजदूरी करता है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।