फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   प्रदीप हत्याकांड में नहीं मिला ठोस सुराग

प्रदीप हत्याकांड में नहीं मिला ठोस सुराग

Thu, 24 May 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप हत्याकांड में नहीं मिला ठोस सुराग

विज्ञापन
हरिद्वार।
बिहार के युवक प्रदीप के कत्ल की तहकीकात में जुटी सिडकुल पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस की पड़ताल में यह भी सामने नहीं आया है कि आखिर मृतक किसी औद्योगिक इकाई में कार्यरत था। न ही उसका मोबाइल फोन नंबर पुलिस को मिल सका है। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस कई पहलुओं पर जांच में जुटी है।

मंगलवार की शाम गांव रोशनाबाद में एक युवक का शव उसी के ही कमरे में मिला था। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (35) पुत्र गंगा राम निवासी गांव बरमा बरौली मनाराही पश्चिम चंपारण बिहार के रूप में हुई थी। शव पूरी तरह से फूल चुका था और सिर के पिछले हिस्से में चोट का निशान पाया गया था। मृतक को रविवार को आखिरी बार देखा गया था। हैरान करने वाली बात ये रही थी कि केवल दरवाजे पर कुंडी लगी हुई थी और किसी ने यह जानने की भी कोशिश नहीं की थी कि आखिर कुंडी क्यों लगी हुई है। जब कमरे से बदबू उठी तब शव कमरे में होने की बात पता चल सकी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि मृतक अकेले ही रहता था। वह किस औद्योगिक इकाई में कार्यरत था, यह भी तस्दीक नहीं हो सका है। न ही यह पता चल सका है कि उसका मोबाइल फोन नंबर क्या था। एसओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि कई पहलुओं पर जांच कर रहे है। परिजन भी यहां पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed