फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हलवाई की मौत पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

हलवाई की मौत पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Thu, 16 May 2019 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
हलवाई की मौत पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। बीते मंगलवार को ज्वालापुर के पीठ बाजार में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में हलवाई हरिद्वारी लाल की मौत में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक की पुत्री की तहरीर पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार को ज्वालापुर के पीठ बाजार में हलवाई हरिद्वारी लाल का किसी बात को लेकर दो पड़ोसियों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की के चलते हलवाई हरिद्वारी लाल नीचे गिर गए। झगड़े के बाद संदिग्ध हालात में हलवाई हरिद्वारी लाल की मौत हो गई थी। इस दौरान मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को मृतक हरिद्वारी लाल की पुत्री मीनू ने ज्वालापुर कोतवाली में पहुंचकर अपने पिता की मौत के लिए पड़ोसियों को जिम्मेदार ठहरते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर प्रवीण, आदेश पुत्रगण मोहन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने इसी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed