फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बुजुर्ग की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

बुजुर्ग की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

सप्तऋषि क्षेत्र में होली के दिन बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या करने के दो आरोपियों को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के भागीरथी नगर भारतमातापुरम कालोनी निवासी रामधीरज होली की शाम को अपने घर पर बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाले वकील और उसका बेटा श्रीराम आश्रम के पास दो व्यक्तियों के साथ गाली गलौज कर रहे थे। बुजुर्ग ने जब गाली गलौज करने का विरोध किया था कि वकील के पुत्र ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया था। आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए थे। हालत गंभीर होने पर बुजुर्ग को एम्स ऋषिकेश से देहरादून के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में बुजुर्ग के पुत्र गंगा प्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को बुजुर्ग की मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी सुनील पुत्र वकील निवासी भागीरथी पुरम और उसके दोस्त विक्रम पुत्र बाली निवासी बदला जिला रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed