{"_id":"5c7ac98fbdec225eb65e07b5","slug":"11551550863-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर कनखल पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। हालांकि जब किशोरी गर्भवती हुई थी उस दौरान आरोपी युवक ने उसके बालिग होने पर शादी कर लेने का आश्वासन दिया था। अब किशोरी के बच्चे को जन्म देने पर आरोपी परिजनों के साथ घर से फरार हो गया है।
कनखल क्षेत्र का एक व्यक्ति कनखल कोतवाली पहुंचा। जहां उसने अपनी 17 वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। उसने बताया कि उनके क्षेत्र में एक युवक की परचून की दुकान है। पिछले वर्ष मार्च में उसकी बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार राजेश ने उसकी बेटी से जान-पहचान बढ़ा ली। इसके बाद आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद दोबारा दुकानदार ने बेटी को दुकान पर बुलाया। जहां उसने और उसके दोस्त धर्मवीर ने भी बेटी से दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद बेटी की तबीयत खराब होने पर जब वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो पता चला कि उसकी बेटी पांच माह की गर्भवती है। तब क्षेत्रीय नागरिकों के दबाव बनाने पर आरोपी ने उसकी बेटी के बालिग होने पर शादी कर लेने की बात कही। इसके बाद उनकी बेटी उन्हीं के घर रहने लग गई। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में उसकी बेटी को आरोपी ने महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि अब आरोपी और उसके परिजन उसकी बेटी को अस्पताल में ही अकेला छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष हरिओम राज ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।