{"_id":"5afb24744f1c1bdd408b589a","slug":"11526408308-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरदीप की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में कनखल पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरदीप की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में कनखल पुलिस
Updated Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
भाजयुमो नेता अमरदीप चौधरी पर कनखल पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। कनखल पुलिस जल्द ही अमरदीप की हिस्ट्रीशीट खोल सकती है। यही नहीं उसे फिर से जिला बदर करने की पैरवी पर भी पुलिस विचार कर रही है। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बातचीत होने की पुष्टि की है।
कनखल क्षेत्र में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी की मनमानी जारी है। दो दिन पूर्व क्षेत्र के राजागार्डन में एक घर में घुसकर मारपीट करने के प्रकरण में पुलिस ने अमरदीप चौधरी और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
अमरदीप चौधरी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी और फिर उसे जिलाबदर कर दिया गया था। राजनीतिक पहुंच के चलते ही गढ़वाल आयुक्त ने जिलाधिकारी के जिलाबदर के आदेश रद्द कर दिए थे। जिलाबदर के आदेश रद्द होने के बाद से फिर अमरदीप चौधरी क्षेत्र में सक्रिय हो गया था। उसकी का नतीजा दो दिन पूर्व हुए घटनाक्रम से देखने को मिला। पूर्व में कई मुकदमों में नामजद अमरदीप चौधरी के बढ़ते आतंक को लेकर पुलिस ने उस पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि अमरदीप के खिलाफ पहले कई मुकदमे दर्ज हैं। उसी के आधार पर उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने केेे बारे में विचार विमर्श उच्च अधिकारियों से चल रहा है। उसे फिर से जिला बदर भी करने करी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन