{"_id":"5ad8cb894f1c1b350b8b56bf","slug":"11524157321-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग के मसले को लेकर कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग के मसले को लेकर कोतवाली में हंगामा
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर ज्वालापुर कोतवाली में दो पक्षों ने जमकर हंगामा काटा। प्रेमी पक्ष ने प्रेमिका के भाई पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं प्रेमिका के भाई ने प्रेमी पर घर में घुसकर महिलाओं से अश्लीलता करने का आरोप लगाया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
क्षेत्र के रहने वाले एक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार को परीक्षा के लिए रुड़की गई युवती शाम तक अपने घर नहीं आई। इधर, युवती की तलाश में जुटे परिजन युवक के घर पहुंचे। आरोप है कि युवती के भाई ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर युवक के परिजनों के साथ मारपीट कर दी। कुछ देर बाद ही युवती अपने घर पहुंच गई। इधर, गुस्साए युवक के परिजन कोतवाली पहुंच गए।
पीछे-पीछे युवती का भाई भी अपने रिश्तेदारों-समर्थकों के साथ जा पहुंचा। कोतवाली में ही दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। युवती के भाई ने युवक के परिजन पर परिवार की महिलाओं के साथ अश्लीलता करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनाें पक्षों के बीच समझौता हो गया है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।