फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आईपीएल पर सट्टा लगा रहे पांच बुकी धरे

आईपीएल पर सट्टा लगा रहे पांच बुकी धरे

Mon, 25 Mar 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल पर सट्टा लगा रहे पांच बुकी धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे पांच बुकी रविवार की देर शाम हरिद्वार कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फरीदाबाद (हरियाणा) से ताल्लुक रखने वाले बुकी उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के कृष्णा हैरीटेज होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस ने बुकी के कब्जे से 71 हजार रुपये, 32 मोबाइल, पांच लैपटॉप और कमरे में लगा एलईडी टीवी बरामद किया है।

नगर कोतवाली कैंपस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि देर शाम खड़खड़ी चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल कृष्णा हैरीटेज से आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने होटल पर छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान दो कमरों में ठहरे पांच सटोरियों को दबोच लिया। एसपी सिटी ने बताया कि कमरे में जिस वक्त छापा मारा गया तब सटोरिये सट्टा लगाने में जुटे हुए थे। टीम को मौके से नगदी, मोबाइल, लैपटॉप बरामद हुए हैं। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में सटोरियों ने अपने नाम अमित कुमार उर्फ गोल्डी पुत्र आनंद निवासी एनआईटी फरीदाबाद हरियाणा, तरुण कोहली पुत्र कीमती लाल कोहली निवासी एनआईटी, राजेश कुमार पुत्र खानचंद निवासी फरीदाबाद, ललित गांधी पुत्र प्रभुदयाल गांधी निवासी सेक्टर 17 फरीदाबाद एवं तरुण पुत्र राकेश कुमार निवासी सेक्टर 19 फरीदाबाद हरियाणा बताए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई डीएस रावत, खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed