फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Court dismisses suit against Highland Park group housing project

Haridwar News: हाईलैंड पार्क ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ कोर्ट में दायर वाद खारिज

Fri, 08 May 2026 04:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Court dismisses suit against Highland Park group housing project
हरिद्वार। हाईलैंड पार्क ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर दायर वाद को जिला अदालत ने खारिज कर दिया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि विवादित खसरा संख्या 45 और 47 ट्रस्ट की संपत्ति नहीं है और इन्हें ट्रस्ट भूमि साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। अदालत ने यह भी माना कि याचिकाकर्ता ट्रस्ट में अपना हित साबित नहीं कर सके।
विज्ञापन

प्रेस को जानकारी देते हुए हरेराम आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने बताया कि उनकी संस्था हरे राम आश्रम व बिल्डर सुनील कुमार अग्रवाल गुड्डू के खिलाफ अनिल बिष्ट की ओर से दायर किए गए वाद को अदालत ने खारिज कर दिया है और हाईलैंड पार्क के ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन

कोर्ट का आदेश दिखाते हुए स्वामी कपिल मुनि महाराज ने बताया कि अनिल बिष्ट के खिलाफ सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हाईलैंड पार्क के ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर उन्हें और बिल्डर सुनील अग्रवाल गुड्डू को परेशान करने के लिए अदालत में वाद दायर किया गया था। 6 मई 2026 को वाद को निरस्त करते हुए अदालत ने टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिल्डर सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि हाईलैंड पार्क के ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर उन्हें और स्वामी कपिल मुनि को काफी परेशान किया जा रहा था। इसी उद्देश्य को लेकर अनिल बिष्ट ने कोर्ट में फर्जी वाद दायर किया था, जिसे अदालत ने रद्द करते हुए प्रोजेक्ट को क्लीनचिट देते हुए कहा है कि भूमि ट्रस्ट की नहीं है। बल्कि स्वामी कपिल मुनि की संक्रमणीय भूमिधरी संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed