फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Couple Swindles 5.10 Lakh by Claiming Connections to Chief Minister

Haridwar News: सीएम से पहचान का झांसा देकर दंपति ने ठगे 5.10 लाख

Fri, 19 Jun 2026 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 19 Jun 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Couple Swindles 5.10 Lakh by Claiming Connections to Chief Minister
-ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

हरिद्वार। मुख्यमंत्री से पहचान होने और दुकान आवंटित कराने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में एक दंपति पर 5.10 लाख की ठगी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर के सुभाषनगर निवासी सुधीर कुमार सारस्वत ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह एक निजी संस्थान में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान उनकी पहचान सहकर्मी विमल कुमार निवासी गोल गुरुद्वारा क्षेत्र, ज्वालापुर से हुई। दोनों परिवारों के बीच घरेलू संबंध बन गए थे। आरोप है कि दिसंबर 2020 में विमल कुमार ने उन्हें सेक्टर-2 ज्वालापुर से भगत सिंह चौक तक प्रस्तावित दुकानों में दो दुकानें आवंटित कराने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने मुख्यमंत्री से करीबी संबंध होने का दावा करते हुए पहले 10 हजार रुपये नकद एडवांस लिए। इसके बाद अपनी पत्नी वंदना के साथ मिलकर यह कहते हुए पांच लाख रुपये और मांगे कि रकम मुख्यमंत्री के पीए तक पहुंचानी है।
विज्ञापन

उसने 8 जनवरी 2021 से 4 जनवरी 2022 के बीच ऑनलाइन पेमेंट ऐप के माध्यम से कुल पांच लाख रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए। काफी समय बीतने के बाद भी दुकानें नहीं मिलीं। फरवरी 2024 में रुपये वापस मांगने पर दोनों ने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और राजनीतिक व पुलिस अधिकारियों से पहचान का हवाला देते हुए झूठे मामले में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed