फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Contractors stopped Kumbh work due to payment

ुगतान न होने से ठेकेदारों ने कुंभ के कार्य किए बंद

Thu, 30 Jan 2020 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Contractors stopped Kumbh work due to payment
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते कांट्रेक्टर। - फोटो : HARIDWAR
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने आरोप लगाया कि मेला की तकनीकी सेल के विशेषज्ञ उनके कार्यों में अनियमितता दिखाकर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला प्रशासन अब तक किए कार्यों का भुगतान नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि विरोध में एसोसिएशन के ठेकेदारों ने काम रोक दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार जनपद में खनन बंद है। ऐसे में हरियाणा से निर्माण सामग्री लाकर कार्य किए तो सामग्री के रवन्ने को विभागीय अधिकारी स्वीकृत नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि खनन सामग्री हरिद्वार से ही मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बिना वित्तीय स्वीकृति के विभागों ने टेंडर कराकर ठेकेदारों से जबरदस्ती कार्य शुरू करा दिए गए। अब ठेकेदारों के सामने समस्या आई तो अधिकारी कोई बात करने को तैयार नहीं है। काम बीच में रोकने पर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

संरक्षक धर्मपाल ठेकेदार ने कहा कि पिछलेे चार महीने पहले खनन खोलने की घोषणा की, लेकिन खनन पट्टों को स्वीकृति नहीं दी गई। जनपद में सभी विभागों के काम बंद है। इस मौके पर महासचिव मनोज चौहान, पवन त्यागी, हरीश सेठी, फरमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed