{"_id":"617965f5727e204afd0c01e2","slug":"construction-contractor-murdered-haridwar-news-drn394581444","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन सामग्री ठेकेदार की गला रेतकर हत्या, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन सामग्री ठेकेदार की गला रेतकर हत्या, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण सामग्री कके ठेकेदार की मंगलवार देर रात गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्या करके शव को नाले की पुलिया के नीचे फेंक दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के मुुताबिक गांव एक्कड़ खुर्द निवासी 32 वर्षीय इस्तकार निर्माण सामग्री का ठेकेदार है। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात लगभग 9 बजे इस्तकार बाइक लेकर किसी काम से गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन किया। इस्तकार का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस्तकार की तलाश शुरू की। परिजन जब रात में इस्तकार की तलाश कर रहे थे तो उनकी बाइक गांव के बाहर नाले पर खड़ी मिली। बाइक के पास पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों ने आसपास इस्तकार की तलाश की तो उसका शव पुलिया के नीचे खून से लथपथ पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। वहीं इस्तकार के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस्तकार का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है। उन्हाेंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।