{"_id":"5835de984f1c1bcb4913c06c","slug":"congress-leader-killed-by-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेता की डेंगू से मौत
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
डेंगू ने ली कांग्रेसी नेता की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हाल ही में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में सदस्य नामित किए गए श्रवण गिरि (46) का बुधवार की सुबह डेंगू की बीमारी से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार उत्तरी हरिद्वार की गुसांई गली में रहने वाले श्रवण गिरि को पिछले दिनों डेंगू की शिकायत पर जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। श्रवण गिरि महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे और व्यापार मंडल की राजनीति में भी सक्रिय रहे। बुधवार दोपहर उनकी पार्थिव देह को खड़खड़ी में उनके घर लाया गया। क्षेत्र के ही श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, दर्जाधारी संजय पालीवाल, अरविंद शर्मा, सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदीप चौधरी, अंशुल श्रीकुंज, पण्डित अधीर कौशिक, बलराम, अनिरुद्ध भाटी, मधुकांत गिरि गोस्वामी समेत अनेक लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बच्चे छोड़ गए।
विज्ञापन