फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Conduct checks at stations to ensure women's safety and prevent human trafficking: IG

महिला सुरक्षा, मानव तस्करी रोकने को स्टेशनों पर चेकिंग करें: आईजी

Sat, 27 Jun 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 27 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Conduct checks at stations to ensure women's safety and prevent human trafficking: IG
- जीआरपी मुख्यालय हरिद्वार में आईजी रेलवे ने ली बैठक, दिए निर्देश
विज्ञापन


हरिद्वार। आईजी रेलवे कृष्ण कुमार वी.के. शनिवार को हरिद्वार पहुंचे व जीआरपी मुख्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने महिला सुरक्षा, मानव तस्करी रोकने को स्टेशनों पर चेकिंग करने, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
आईजी रेलवे ने सबसे पहले जीआरपी पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद जीआरपी मुख्यालय के सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। थानावार अपराध समीक्षा करते हुए विभिन्न मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई। आईजी कृष्ण कुमार वीके ने कहा कि रेल यात्रा के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। मानव तस्करी की रोकथाम के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ संयुक्त अभियान चलाएं। चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग और जहरखुरानी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करते हुए बरामदगी का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं, न्यायालय से प्राप्त आदेशों की समयबद्ध तामील और पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

आईज ने कहा कि ट्रेनों में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की रोटेशन प्रणाली लागू की जाए। शराब के नशे में यात्रा करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करें। रेलवे स्टेशनों पर निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाएं। रनओवर घटनाओं के हॉटस्पॉट चिह्नित करने और आम लोगों को रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस दौरान एसपी अरुणा भारती, सीओ अनुज सहित सभी जीआरपी थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed