फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM's residence will be besieged if promises are not fulfilled: Shastri

वादे पूरे नहीं हुए तो सीएम आवास का होगा घेराव: शास्त्री

Sat, 27 Jun 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 27 Jun 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
CM's residence will be besieged if promises are not fulfilled: Shastri
- मिस्सरपुर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की बैठक, जुलाई में आंदोलन का ऐलान
विज्ञापन

- अगस्त 2025 में बहादराबाद टोल प्लाजा आंदोलन के दौरान किए गए वादे पूरे न होने पर नाराजगी
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की शनिवार को मिस्सरपुर में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों से किए गए वादे जल्द पूरे नहीं किए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलाई में प्रदेशभर से किसान देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। शास्त्री ने बताया कि अगस्त 2025 में बहादराबाद टोल प्लाजा पर हुए आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री ने घरेलू सोलर प्लांट पर सब्सिडी, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और किसानों के यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगाने का आश्वासन दिया था। करीब एक वर्ष बीतने के बावजूद कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आनंद सैनी को जिला उपाध्यक्ष, अमित सैनी को जिला प्रचार मंत्री, कपिल मुनि महाराज को जिला संरक्षक, शानू शेख को जिला सचिव, मानवेंद्र चौधरी को जिला मंत्री तथा रजनीश शर्मा को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और जनाधार बढ़ाने का आह्वान किया गया बैठक में पंकज चौहान, महंत हनुमान बाबा उर्फ विनोद गिरि, ललित चौधरी, बेदपाल पवार, प्रदीप कुमार, सतीश चौधरी, बेदपाल फौजी, जॉनी बेनीवाल, महंत सुरेश गिरी महाराज, निशांत सैनी, विनोद गुप्ता, अंकुश सैनी, शिवकुमार वर्मा, रघुनाथ सक्सेना, रामकुमार सैनी, फकरूदीन, संदीप चौहान, पारिक सैनी और रितिक सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed