Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Yogi Adityanath mother savitri devi cremated in haridwar CM gets emotional during last rites haridwar

सीएम योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Sat, 21 Nov 2026 07:13 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 21 Nov 2026 07:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पंचतत्व में विलीन हो गईं। अंत्येष्टि के दौरान एक तरफ वैदिक मंत्र और श्रीमद्भगवत गीता का पाठ किया जा रहा था। वहीं, दूसरी तरफ चिंता को मुखाग्नि दी जा रही थी। अग्नि आगोश में आने के बाद कपाल क्रिया से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ सामने बैठ कर मां को दग्ध होते देख रहे थे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath mother savitri devi cremated in haridwar CM gets emotional during last rites haridwar
मां के अंतिम दर्शन के दौरान भावुक हुए सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने माता सावित्री देवी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उनकी अंत्येष्टि को संपन्न कराया। भावुक मन से मां की मुखाग्नि में शामिल सीएम योगी के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पूरी कैबिनेट में अलावा दोनों राज्यों के शीर्ष अधिकारियों और समाजसेवियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुबह करीब 10 बजे हरिद्वार के नमामी गंगे घाट पर पार्थिव शरीर के साथ पहुंचे योगी आदित्यनाथ और देशभर के तमाम राजनेताओं की सुरक्षा में कड़ी चौकसी और चाक चौबंद व्यवस्था रही। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

अंतिम संस्कार नमामि गंगे घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई महेंद्र बिष्ट ने मां को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था और संयोजन स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया। इसमें वैदिक पद्धति के साथ अंत्येष्टि को संपन्न किया गया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि अंत्येष्टि का अर्थ सोलहवेंं और अंतिम संस्कार से जुड़े है। यह यज्ञ सबसे महान होता है। इसमें समिधा आदि डालकर आत्मा से विरक्त शरीर को अग्नि को समर्पित किया जाता है।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

सीएम धामी ने दी शोक संवेदनाएं
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर देशभर से कई जनप्रतिनिधि, विभिन्न राज्यों के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। धार्मिक और आध्यात्मिक जगत की विभूतियों तथा संत-महात्माओं ने भी अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उत्तराखंड की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज, यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दयाशंकर सिंह, धर्मपाल सैनी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य सचिव आनंद वर्धन, एडीजी एपी अंशुमान और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

संत समाज ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार में योगऋषि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण, श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी (निरंजनी), श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज (महानिर्वाणी) स्वामी चिदानंद सरस्वती, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, महामंडलेश्वर डॉ. हरिचेतनानंद, रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी दर्शन भारती, ललितानंद गिरी महाराज, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम, विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश, मिश्री मठ के परमाध्यक्ष करौली शंकर महादेव समेत सभी 13 अखाड़ों के परमाध्यक्ष मंत्रोच्चार के बीच अंत्येष्टि को संपन्न कराए।

ये भी पढे़ं...मां को कंधा देते समय भावुक हुए सीएम योगी: छलक पड़े आंसू, रातभर पास बैठकर पार्थिव शरीर को निहारते रहे; तस्वीरें
 

चिता को अग्नि दी गई तो सामने बैठकर मां को दग्ध होते देखते रहे सीएम योगी

अंत्येष्टि के दौरान एक तरफ वैदिक मंत्र और श्रीमद्भगवत गीता का पाठ किया जा रहा था। वहीं, दूसरी तरफ चिंता को मुखाग्नि दी जा रही थी। अग्नि आगोश में आने के बाद कपाल क्रिया से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ सामने बैठ कर मां को दग्ध होते देख रहे थे। अश्रुपूरित नेत्रों से वह अगल बगल बैठे सीएम पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से बिना बात किए एक टक चिता को निहार रहे थे। इस पल की स्थिति को भांपते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुछ पल रुक कर सीएम योगी को कुछ चर्चा में उलझाया। सीएम योगी पुष्कर सिंह धामी से वार्ता तो कर रहे थे, लेकिन उनकी निगाह सामने मां को ही देख रही थी। स्वामी रामदेव ने इसी बीच हवनादि की आहूति देकर अंत्येष्टि को संपन्न कराने के लिए बुला लिया। इस पूरे एक से सवा घंटे के पल में सीएम आगंतुकों से हाथ जोड़कर आभार जताते रहे। संवेदना व्यक्त करने वालों का अभिवादन करते रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed