फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM appreciates lab technicians

सीएम ने लैब टेक्नीशियनों की सराहना

Fri, 06 Aug 2021 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
CM appreciates lab technicians
उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बड़वाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात कर मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने लैब टेक्नीशियन संघ के मांगों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और कोरोनाकाल में उनकी सेवाओं की सराहना की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि लैब टेक्नीशियन कैडर पुनर्गठन की लंबित मांग पर जल्दी कार्यवाही के आदेश दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संघ की मांगों पर जल्दी कार्यवाही का आश्वासन दिया। महानिदेशक स्वास्थ्य ने लैब टेक्नीशियन को स्वास्थ्य विभाग में रीढ़ बताया। जिन लैब टेक्नीशियनों को एसीपी का लाभ नहीं मिला उन्हें जल्दी ही लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश महासचिव चंद्र शेखर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, प्रदेश सचिव महावीर चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
पूर्व प्रदेश महासचिव को किया सम्मानित
हरिद्वार। सीएम से मुलाकात करने के बाद हरिद्वार स्थित ब्लड बैंक में लैब टेक्नीशियन संघ के पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज कुमार मिश्रा का फूल माला पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक राजेश गुप्ता, पवन कश्यप, नितिन शर्मा, उपेंद्र पंवार, प्रदीप मौर्य, अजय मौर्या, अरविंद सैनी, पंकज वर्मा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और लैब टेक्नीशियन संघ हरिद्वार के जिला अध्यक्ष महावीर चौहान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed