{"_id":"61422c258ebc3e7444391cf8","slug":"cleanliness-is-necessary-to-prevent-diseases-pandey-haridwar-news-drn39050522","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों से बचाव के लिए सफाई जरूरी : पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों से बचाव के लिए सफाई जरूरी : पांडेय
विज्ञापन
आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव पर द विस्डम ग्लोबल विद्यालय में स्वच्छता की शपथ लेते छात्र।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर और जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कलेक्ट्रेट रोशनाबाद परिसर से रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और समाज में स्वच्छता का महत्व है। अपने घर और आंगन साफ सुथरा होने से कई बीमारियों से बच सकते है। मच्छरों से बचाव होता है। उन्होंने कहा कि रथ लोगों के बीच जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। लोगों से पॉलीथीन का प्रयोग नहीं करने और वैक्सीनेशन कराने की अपील भी की जाएगी।
ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि हरिद्वार जनसंख्या घनत्व वाला जनपद है। कई गांव ऐसे हैं जहां स्वच्छता की अभी भी बहुत अधिक आवश्यकता है। स्वच्छता के लिए प्रत्येक घर में शौचालय और शुद्ध पेयजल होना बहुत जरूरी है। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार, परियोजना प्रबंधक स्वजल आरसी तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार। आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन द विस्डम ग्लोबल विद्यालय में किया गया। जिला गंगा संरक्षण समिति हरिद्वार ने छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों व गंगा सभा के सदस्यों के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजक पेयजल निगम हरिद्वार के अधिकारियों ने द विस्डम ग्लोबल विद्यालय के प्रांगण में गंगा क्विज, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता व देश भक्ति पर आधारित नुक्कड़-नाटक का मंचन ई-मैक संस्था द्वारा किया गया। इस दौरान यूसी जैन, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, आरके जैन, मीनाक्षी मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद

जीरो जोन में प्रीपेड सवारी वाहनों का शुभारंभ करती मेयर अनीता शर्मा,जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ?- फोटो : HARIDWAR