{"_id":"6181864bfb4149330b4df80d","slug":"claim-to-make-25-thousand-members-haridwar-news-drn3951614148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: ज्वालापुर विधानसभा में 25 हजार सदस्य बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा: ज्वालापुर विधानसभा में 25 हजार सदस्य बनाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने चुनाव से ठीक पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर दस्तक देकर सदस्यता अभियान शुरू किया है। हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभाओं में अभियान चल रहा है। 10 नवंबर तक प्रत्येक विधानसभा में 20-20 हजार सदस्या बनाने का लक्ष्य है। दीपावली से ठीक पहले जिले में अभियान की अब तक की रिपोर्ट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को सौंपी गई है। इसमें ज्वालापुर विधानसभा से लक्ष्य के सापेक्ष रिकार्ड 25 हजार सदस्य बनाने का दावा किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सदस्यता अभियान की मंगलवार को देहरादून में समीक्षा की। इसमें अभियान के हरिद्वार जिला प्रभारी अशोक धींगान ने अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में रिपोर्ट गणेश गोदियाल को सौंपी। जिसमें जिले की विधानसभावार अभियान का ब्योरा शामिल है। जिला प्रभारी अशोक धींगान ने दावा किया ज्वालापुर विधानसभा में रिकार्ड सदस्य बनाए गए हैं। 20 हजार के लक्ष्य की तुलना में 25000 सदस्य कांग्रेस से जोड़े गए हैं।
दूसरे नंबर पर लक्सर विधानसभा, तीसरे नंबर पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा, चौथे नंबर पर रानीपुर विधानसभा और पांचवें नंबर पर हरिद्वार विधानसभा में सदस्य बनाए गए हैं। हरिद्वार विधानसभा प्रभारी सुमित तिवारी ने बताया कि सभी विधानसभा प्रभारियों को 10 नवंबर तक 20000 सदस्य का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में हरिद्वार ग्रामीण प्रभारी सुनीता सिंह, ज्वालापुर प्रभारी तीरथ पाल रवि, रानीपुर प्रभारी कैलाश प्रधान, लक्सर प्रभारी वेदप्रकाश वर्मा मौजूद रहे।