फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   City Business Board took out a rally against Revle

शहर व्यापार मंडल ने रेवले के खिलाफ रैली निकाली

Fri, 07 Feb 2020 12:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
City Business Board took out a rally against Revle
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने रेलवे के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि ट्रेनों का संचालन शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


शहर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने हरकी पैड़ी से रेलवे स्टेशन तक रैली निकाली। व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुलाटी, महामंत्री संजीव नैयर ने कहा कि हरिद्वार से ट्रेनों का संचालन न होने के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द हरिद्वार रेलवे स्टेशन ने ट्रेनों का संचालन किया गया तो व्यापार मंडल शहर में बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन


शहर महामंत्री दीपक कालरा, राजीव पाराशर ने कहा कि पिछले दो माह से हरिद्वार में ट्रेनों का संचालन न होने के कारण व्यापार ठप हो चुका है। रेलवे के विभाग के अधिकारियों के आश्वान पर हरिद्वार के व्यापारी सहयोग करते रहे, यदि अब रेलवे की ओर से जल्द ट्रेनों को संचालन नहीं किया गया तो व्यापारियों के पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। असिस्टेंट स्टेशन मास्टर दिनेश सिंह ने व्यापारियों को आठ फरवरी के ट्रेनों के संचालन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी, अनिरुद्ध भाटी, विनीत जौली, राहुल कांडपाल, डॉ. संदीप कपूर, सूरज शर्मा, विजय शर्मा, तरुण नैय्यर, नागेश वर्मा, प्रशांत मेहता, देव माहेश्वरी, हरीश शर्मा, गौरव सचदेवा, राम अरोडा, विपिन शर्मा, गोपाल प्रधान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed