फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Citing three people in Haridwar bridge

हरिद्वार में तीन पुल जनता के हवाले

Fri, 05 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 05 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अर्द्धकुंभ बजट से निर्मित चार पुलों (तीन हरिद्वार और नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र का) सहित पुलिस और जल निगम के करोड़ों रुपये लागत के कार्यों का  लोकार्पण कर जनता के हवाले कर दिए। मुख्यमंत्री ने ललतारौ रोड पर बिरलाघाट डबललेन पुल, चिंतामणि आश्रम श्रवणनाथ नगर से अलकनंदा घाट  के लिए बने पैदल, ज्वालापुर में लालपुल के साथ बने मोटर पुल और नरेंद्र नगर में बिट्ठलदास आश्रम मार्ग पर नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। हरिद्वार में ज्वालापुर लालपुल के पास और ललताराव रोड पर डबल लेन पुल बनाने से जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सभी कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार वासियों को तीन पुल मिले हैं। इनका लाभ अर्द्धकुंभ से अधिक कुंभ में मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली के बाबा (केंद्र सरकार) 250 करोड़ रुपये भी जारी कर देते तो जगजीतपुर से श्यामपुर हाईवे को जोड़ने वाले पुल व मार्ग को स्थायी कर देते, लेकिन शीघ्र ही इस पर कार्य को भी पूरा कराएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुंभ के मुकाबले में इस कुंभ में अधिक कार्य स्थायी कार्य हुए हैं। कहा कि पांच स्थायी पुल मिले है। कहा कि आगामी योजना में वह अस्थायी को भी स्थायी कर देंगे। अब इन निर्माणों के होने से कुंभ में भी सांस नहीं अटकेगी। कहा कि आने वाले समय में गंगा किनारे-किनारे हरिद्वार से ऋषिकेश तक आस्था पथ बना देंगे। उन्होंने आश्वस्त किया है कि विकास कार्यों के लिए वह किसी को हटाएंगे नहीं, यदि हटाने की जरूरत पड़ी तो उन्हें अच्छी जगह बसाएंगे। कहा कि हरिद्वार से देहरादून तक मेट्रो चला देंगे। इसके लिए योजना तैयार कर ली है और अब शीघ्र ही अधिकारी नियुक्त कर लेंगे। उन्होंने अफसोस जताया कि  देश में पठानकोठ जैसे सुरक्षित स्थान पर हवाई अड्डे पर आतंकी घटना हो गई। उन्होंने अर्द्धकुंभ में सभी साधु संतों को आमंत्रण दिया। साथ ही उन्होंने  पीडब्ल्यूडी सहित सभी निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों को धन्यवाद किया।  इसके अलावा रोशनाबाद व नीलकंठ में नवनिर्मित पुलिस के दो भवनों के साथ धीरवाली ज्वालापुर में जल निगम के द्वारा निर्मित नलकूप का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक हरिदास, सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक अंबरीश कुमार, मुख्य प्रधान सचिव राकेश शर्मा, मेलाधिकारी एसए मुरूगेशन, मेला आईजी जीएस मर्तोलिया, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, एसएसपी डी सैथिंल अबुदई कृष्णराज एस, मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी  अभियंता मुहम्मद यूसुफ, सीडीओ सोनिका, स्वामी चिन्मयानन्द, रवि बाबू शर्मा, धर्मपाल सिंह, सचिन बैनीवाल, अनुज सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

 --------------------
मातृसदन पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गंगा उथली हो गई है। कई स्थानों पर बालू आदि जमा होने से वर्ष 2013 की केदारनाथ की आपदा की भांति हरिद्वार में भी तबाही न हो जाए। उन्होंने कहा कि यदि जनता को बचाने के लिए गंगा की साफ सफाई का कार्य करने तो अग्रसर हो जाते है तो एक बाबाजी को छींक आ जाती है और कार्य बीच में रुकवाना पड़ जाता है। इससे बार-बार बाधा आ रही है। कहा कि गंगा से बालू निकलवाकर गंगा  का स्वरूप ठीक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
भाजपा के जनप्रतिनिधि भी आए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ-2010 में उन्होंने 700 करोड़ जारी कराएं, लेकिन भाजपा सरकार ने विकास कार्यों के बोर्ड पर उनका नाम तक नहीं दिया। जिसके मुकदमे वह आज भी झेल रहे हैं। लेकिन अर्द्घकुंभ में जितने भी कार्य हुए है, भाजपा  के विधायकों के नाम शिलान्यास पट्टों पर लिखे है। उन्होंने विकास कार्यों  के शिलान्यास अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोगों को भी आने को कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें अन्य राज्यों का सहयोग मिल रहा है, लेकिन अपने प्रदेश की जनता का सहयोग नहीं मिल रहा।

---------------------------
इन विकास कार्यों का किया शिलान्यास
- गंगनहर धोबीघाट ललताराव के समीप डबल लेन सेतु लागत 1663.95 लाख का लोकार्पण।
- ज्वालापुर रेलवे के लालपुल के पास 90 मीटर विस्तार के स्टील गार्डर बो स्टिंग पुल का निर्माण कार्य लागत 1194.85 लाख।
- नरेंद्रनगर  में बिठ्ठलदास आश्रम मोटर मार्ग के एक किमी में 50 मीटर स्पान क्लास ए लोडिंग डबल लेन प्रीस्ट्रेस सीमेंट कंक्रीट मोटर सेतु के निर्माण कार्य लागत 551.84 लाख।
- रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में धीरवाली पार्किंग में नलकूप व राइजिंग मेन बिछाने का कार्य लागत 113.12 लाख का लोकार्पण।
- रोडीबेलवाला अंतस्रोत कूप से ब्रहमपुरी सीडब्ल्यूआर तक राइजिंग मेन बिछाने एवं पंपिंग प्लांट का अधिष्ठापन का कार्य लागत 84.14 लाख।
- नीलकंठ धाम पौड़ी में महिलाओं एवं पुरुषों के 10-10 शैय्या की एक बैरक के निर्माण लागत 99.94 लाख का लोकार्पण।
- हरिद्वार में ब्रीफिंग एवं प्रशिक्षण हाल का निर्माण लागत 405.97 लाख का लोकार्पण।
- हरिद्वार में चिंतामणी धर्मशाला के सामने गंगनहर पर पैदल पुल लागत 404.23 लाख  का लोकार्पण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed