फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chinese manja wrapped around the neck of a young man going on a bike, deep wound

Haridwar News: बाइक पर जा रहे युवक के गले में लिपटा चीनी मांझा, गहरा घाव

Thu, 27 Nov 2025 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chinese manja wrapped around the neck of a young man going on a bike, deep wound
जिले में प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझे की ब्रिकी और इसका जानलेवा खेल एक बार फिर सामने आया है। बुधवार को सप्तऋषि क्षेत्र में फ्लाईओवर पार करते समय एक युवक के गले पर तेज धारदार चीनी मांझा लिपट गया जिससे उसकी गले पर गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान हो गया। युवक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूपतवाला निवासी 25 वर्षीय करण शर्मा बुधवार को बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सप्तऋषि स्थित फ्लाईओवर पर चढ़ा अचानक चीनी मांझा उसके गले से टकरा गया। वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही मांझा उसके गले में धंस गया और गहरा घाव कर दिया। मुश्किल से उसने समय रहते बाइक रोकी और तुरंत बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

फ्लाईओवर से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत युवक की मदद की और उसे मध्य हरिद्वार स्थित प्रेम अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया और उसकी गर्दन में टांके लगाए। डॉक्टरों के मुताबिक करण की गर्दन में काफी गहरा घाव था। उन्होंने कहा यदि मांझा कुछ मिलीमीटर और भीतर चला जाता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। इधर इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को चीनी मांझे की बिक्री, संग्रहण और उपयोग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed