फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Child referred to Higher Center in critical condition dies during treatment in Dehradun

Haridwar News: गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर बच्चे ने देहरादून में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 12 Aug 2024 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Child referred to Higher Center in critical condition dies during treatment in Dehradun
बहादराबाद। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही के आरोप में हंगामे के बाद हायर सेंटर रेफर किए गए बच्चे की देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह को तेज बुखार की शिकायत पर बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

जाटव बस्ती बहादराबाद निवासी आठ वर्षीय वियान पुत्र विकास को परिजन तेज बुखार की शिकायत पर घर के पास मौजूद एक निजी क्लीनिक पर लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सक ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए परिजनों को उसे अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। जिस पर परिजनों ने बच्चे को बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोप है अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने वियान की सभी जांचें करवाने के साथ उसका उपचार शुरू किया, लेकिन शाम करीब छह बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। इससे घबराए चिकित्सकों ने वियान को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर दिया, इससे गुस्साए परिजनों ने असपताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि उपचार में लापरवाही करने पर वियान की हालत बिगड़ी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। बाद में परिजन बच्चे को देहरादून के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed