फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Changes made by the public mind: Tamta

जनता ने बना लिया परिवर्तन का मन: टम्टा

Sun, 11 Dec 2016 11:47 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 11 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Changes made by the public mind: Tamta
जनता ने बनाया परिवर्तन का मन - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि राज्य सरकार के जनविरोधी निर्णय से परेशान जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है।

विज्ञापन

 केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा रविवार की शाम रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के पुल जटवाडा के निकट परिवर्तन यात्रा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम हरीश रावत ने राज्य के गठन की मूल अवधारणा को कलंकित करते हुए माफियावाद को बढ़ावा दिया है। रावत सरकार ने विकास को ठप कर दिया और अपने चहेतों के हित में निर्णय ले रही है। ऐसे में त्रस्त जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उमड़ रही भीड़ का समर्थन इसका परिचायक है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने रावत सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। वहीं केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जिस तरह का मनमाना रवैया रावत सरकार के कार्यकाल में अपनाया जा रहा है। ऐसा अलोकतांत्रिक माहौल कहीं नहीं देखा गया। वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड को विनाश की तरफ ले जा रही हरीश रावत सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। विधायक मदन कौशिक ने भी राज्य सरकार को जनविरोधी करार दिया। सभा के संयोजक विधायक आदेश चौहान ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते सीएम ने भाजपा विधायकों वाले क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं किए। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, यात्रा के संयोजक महेंद्र भट्ट, विनोद कंडारी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र चड्ढा के संचालन में हुई सभा में मंडल अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, वीरेंद्र गौरी, अतुल वशिष्ठ, बृजेश शर्मा, आशुतोष चक्रपाणि, देवकी नंदन पुरोहित, मनोज सिखौला, राव जमीर, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व कार्यकारी प्रदेश संयोजक राव शमशाद, अमित पाठक, शगुन भगत, आलोक चौहान, चरण सिंह आदि ने भी विचार रखें। इससे पूर्व परिवर्तन यात्रा का धीरवाली, शिवालिक नगर, बहादराबाद आदि में भी स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed