फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chairman of District Legal Services Authority and presided

Haridwar News: नौ सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Sat, 05 Aug 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chairman of District Legal Services Authority and presided
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी की अध्यक्षता में 9 सितम्बर 2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हरिद्वार, रुड़की व लक्सर में किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव अभय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी वादकारी अपने मुकदमों का आपसी सहमति व अभिस्वीकृति के आधार पर अंतिम रूप से निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें फौजदारी के शमनीय वाद, 138 एनआई एक्ट, बैंक धन वसूली वाद ,मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद,पारिवारिक विवाद, श्रम वाद बिजली व पानी व अन्य बिल भुगतान संबंधी वाद, उपभोक्ता आयोग संबंधित वाद, भूमि अधिग्रहण संबंधी वाद, राजस्व,वेतन भत्ते से संबंधित सर्विस मामले आदि का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया जा सकेगा। उन्होंने बताया जो भी वादकारी अपने मुकदमें का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराना चाहते हैं। वह उस मुकदमे में प्रार्थना पत्र देकर द्वितीय शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई हेतु लगवा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में वादों का रूप से अंतिम रूप से निस्तारण हो जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed