फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chain snatched from the neck of a woman riding a scooter.

Haridwar News: स्कूटी सवार महिला के गले से चेन झपटी

Mon, 21 Sep 2026 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from the neck of a woman riding a scooter.
कनखल कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार ने स्कूटी में लात मारकर महिला को नीचे गिरा दिया और गले से चेन झपटकर फरार हो गया। महिला व बच्चा घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।रविवार की दोपहर ऋतु निवासी गणपतिधाम फेज तीन कनखल अपने छोटे बच्चे के साथ स्कूटी से बूढ़ी माता मंदिर के पास से सामान लेकर घर लौट रही थीं। आरोप है कि जगजीतपुर में आईटीआई के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आया एक युवक उनकी स्कूटी के करीब पहुंचा और अचानक लात मार दी। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन

महिला और बच्चा संभल पाते, इससे पहले ही बाइक सवार ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और बाइक दौड़ाकर मौके से फरार हो गया। गिरने से महिला और बच्चे के सिर में चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed