{"_id":"6ad9fe134af0b6393e048dc1","slug":"case-registered-on-charges-of-abduction-and-intimidation-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155749-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नाबालिग के अपहरण, हत्या की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नाबालिग के अपहरण, हत्या की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपने नाबालिग बेटी को जबरन ले जाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बेटी को पहले बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज केस को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एक महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 18 जुलाई को उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। इस मामले में उन्होंने सिडकुल थाने में शिकायत की थी। 22 जुलाई को पुलिस ने उनकी बेटी को बरामद कर मां के सुपुर्द कर दिया था, जबकि आरोपी को जेल भेज दिया था।
आरोप है कि इसके बाद से आरोपी युवक के पिता उस पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहे थे और पूरे परिवार को जान से मरवाने की धमकी दे रहे थे। आरोप है कि 13 अगस्त को जब वह काम की तलाश में बाहर गई थी, तब आरोपी युवक के पिता व उसकी बेटी उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गए। फोन पर संपर्क करने पर आरोपी के पिता ने कहा कि उसकी बेटी उनके पास है। केस वापस नहीं लेने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।