फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case registered against truck driver who ran over elderly man

Haridwar News: बुजुर्ग को कुचलने वाले ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Jun 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 27 Jun 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Case registered against truck driver who ran over elderly man
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में शंकराचार्य चौक के पास सीमेंट मिक्सर ट्रक की चपेट में आकर जान गंवाने वाले बुजुर्ग के बेटे ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि ट्रक ओवरलोड था और चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आयुष सिंह असवाल निवासी हीरा वल्लभ त्रिपाठी नगर कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता हर्षपाल सिंह असवाल 24 जून की शाम करीब 5:10 बजे किसी कार्य से कनखल से मोती बाजार की ओर जा रहे थे। जब वह शंकराचार्य चौक के पास पहुंचे तभी सीमेंट मिक्सर ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। आरोप है कि ट्रक अत्यधिक सीमेंट से ओवरलोड था और चालक तेज गति तथा लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से भागने लगा लेकिन चौक पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसके घायल पिता को को मेला अस्प्ताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed