{"_id":"6ab26d07ce4f458ac3068eee","slug":"car-occupants-assaulted-a-young-man-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154347-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार सवारों ने युवक से की मारपीट, सिर पर किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार सवारों ने युवक से की मारपीट, सिर पर किया वार
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में दोस्तों के साथ खाना खाने गए युवक का कार सवारों से विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने पीछा कर उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट करते हुए सिर पर वार कर दिया। पीड़ित ने कार सवारों पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सागर गिरी निवासी राजीव नगर कॉलोनी, गोविंदपुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर को वह अपने दोस्तों के साथ शिवालिक नगर में खाना खाने गया था। वहां से लौटते समय एक कार चालक अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहा था। इसको लेकर उन्होंने कार सवारों को टोका तो कहासुनी हो गई।
आरोप है कि कुछ देर बाद कार सवारों ने उनका पीछा किया और रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोबारा कहासुनी होने लगी और कार में सवार लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान सिर पर चोट लगने के साथ शरीर में अंदरूनी चोटें भी आईं। आरोप लगाया कि कार सवारों में कुछ लोग सलेमपुर के रहने वाले थे और सभी शराब के नशे में थे। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।