फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Car burned to dust

धू धू कर जल उठी कार

Sat, 30 Nov 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Car burned to dust
हरिद्वार। बिरला घाट पुल पर शनिवार को एक कार में धू धू कर जल गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग पहले ही उतर गए थे। रुड़की के मोहल्ला राजपूताना निवासी अंकित गर्ग अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार में सवार होकर यहां पहुंचे थे। जैसे ही वह ललतारौ पुल से होते हुए चंडीघाट चौकी की तरफ जाने लगे तभी बिरला पुल पर पहुंचते ही कुछ जलने की बदबू आई। देखते ही देखते कार से धुआं उठने लगा तो कार को बीच पुल में रोककर वह नीचे उतर गए। चंद सेकेंड में बोनट के हिस्से की तरफ से आग की लपटे उठने लग गई। राहगीरों ने तुरंत सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इधर, यातायात की रफ्तार थम गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। चंद मिनट में दमकलकर्मी भी पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से हादसा होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed