फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Captured properties worth billions, corporation oblivious

अरबों की संपत्तियों पर कब्जा, निगम बेखबर

Wed, 08 Jun 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Captured properties worth billions, corporation oblivious
नगर निगम की देवपुरा स्थित भू-संपत्तियों की लीज सालों पहले खत्म हो गई है। 2014 अक्तूबर में बोर्ड बैठक में संपत्तियों को खाली कराने का निर्णय हुआ था। इसके बाद निगम की ओर से 28 फरवरी 2015 तक सर्किल रेट के हिसाब से क्षतिपूर्ति धनराशि वसूलने के लिए नोटिस भी जारी किए गए लेकिन आज तक संपत्ति लीज नवीनीकरण या कब्जा खाली कराने को लेकर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन

नगर निगम की देवपुरा के आसपास कई संपत्तियां हैं। इन्हें एक अप्रैल 1923 को लीज पर दिया गया था। इसमें रेलवे के मालगोदाम के सामने की संपत्ति को एक अगस्त 1960 को मेसर्स वर्मा सेल्स कॉरपोरेशन देहली को लीज पर दिया गया था। इसकी लीज 31 जुलाई 1990 में खत्म हो गई है जबकि प्लाट संख्या आठ, नौ, 10, 15, 16 की लीज 31 मार्च 2013 को खत्म हो गई। संपत्तियों को निगम प्रशासन अपने कब्जे में नहीं ले पाया। इतना ही नहीं सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा भी नहीं वसूला गया।
विज्ञापन

वर्ष 2017 जून माह में लेखा परीक्षा में जांच के दौरान अधिकारियों के सामने आया था कि 2014 अक्तूबर में हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में भू-संपत्तियों को खाली कराने के साथ ही मुआवजा सर्किल रेट से वसूलने का फैसला हुआ था। लीज समाप्त होने से 28 फरवरी 2015 तक संपत्तियों पर सर्किल रेट से क्षतिपूर्ति धनराशि वसूल करने के लिए कब्जाधारियों को वर्ष मार्च 2015 में नोटिस भी जारी हुए थे लेकिन, लीज समाप्ति पर शासन से दिशा-निर्देश लेकर बोर्ड निर्णय से लीज नवीनीकरण या संपत्ति की बेदखली की कार्रवाई आज तक नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्व में जिन संपत्तियों की लीज खत्म हुई थी उन्हें नोटिस दिए गए थे। कुछ का मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। जिन पर कार्रवाई के लिए कोर्ट के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। - दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed