फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Captain's message to soldiers to stay fit in parade

Haridwar News: परेड में कप्तान का जवानों को फिट रहने का संदेश

Fri, 22 Sep 2023 06:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Captain's message to soldiers to stay fit in parade
- शुक्रवार को परेड के बाद कप्तान ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने शुक्रवार को सैनिक परेड में लंबे परेड ग्राउंड में तीन चक्कर लगाकर जवानों को फिट रहने का संदेश दिया। उन्होंने सबसे पहले सुबह छह बजे मैदान में परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। लाइन में चल रही महिला आरटीसी की ट्रेनिंग का भी भौतिक रूप से निरीक्षण किया। प्रशिक्षक स्टाफ को गहनता से ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर के क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, सीपीसी भोजनालय व अन्य स्थानों का जायजा लेते हुए कई कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया। लाइन स्टोर कार्यालय में साफ सफाई, राजकीय संपत्ति को व्यवस्थित रूप से रखे जाने पर स्टोर प्रभारी एएसआई बृजमोहन भट्ट, आरक्षी राजू राणा को पुरस्कृत करने के लिए कहा। इस दौरान एसपी क्राइम एवं यातायात अजय गणपति कुंभार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed