फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Called the student and then beat him with a belt, case filed

Haridwar News: छात्र को फोन कर बुलाया फिर बेल्ट से पीटा, मुकदमा

Sun, 30 Jun 2024 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Called the student and then beat him with a belt, case filed
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र को फोन कर बुलाने के बाद बेल्ट से पिटाई कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हिमांशु निवासी शिवलोक कॉलोनी टिबड़ी ने शिकायत देकर बताया कि 26 जून को आलोक राणा ने आशु के फोन से उसे फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। ट्यूशन जाते समय वह उनसे मिलने चला गया। जहां आलोक राणा और दीपक राणा ने गाली-गलौज करते हुए उसे बेल्ट से पीटा। जान से मार देेने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

----------------------
सट्टे की खाईबाड़ी में अलग-अलग जगह से दो गिरफ्तार
हरिद्वार। ज्वालापुर और सिडकुल क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन और तीन हजार से अधिक की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि राम रहीम काॅलोनी में पेठे वाली गली की पुलिया से आरोपी शमशाद निवासी पांवधोई राम रहीम काॅलोनी को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कापी, पेन व 1090 की नकदी मिली। सिडकुल एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुल्कीनगर में सट्टे की खाईबाड़ कर रहे आरोपी मोनू निवसी ग्राम गामडी थाना धामपुर जिला बिजनौर हाल पता मुल्की नगर को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से 1960, सट्टा बुक, पेन बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed