{"_id":"2e8e2b9a8f7100102010d1cf1c89ca9d","slug":"by-holly-s-27th-auspicious-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली तक विवाह के 27 मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली तक विवाह के 27 मुहूर्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। गुरुवार से विवाह पर करीब डेढ़ मास के लिए विराम लग गया है। 23 जनवरी को पौष मास बीत जाने के बाद विवाहों के शुद्ध मुहूर्त आएंगे। यानि 24 से फिर से विवाह होने लगेंगे।
विज्ञापन
नये मुहूर्त काल में होली तक विवाहों के 27 शुभ मुहूर्त हैं। होली से आठ दिन पहले चूंकि होलाष्टक लग जाते हैं, अत: 27 मुहूर्त होलाष्टक से पूर्व ही पूरे हो जाएंगे। होली के बाद फिर जुलाई तक विवाहों के 17 शुद्ध मुहूर्त विद्यमान है। यद्यपि ज्योतिषी कुछ सहायक मुहूर्त भी उन दिनों निकालेंगे। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य के धनु राशि में जाते ही विवाहों के मुहूर्त समाप्त हो जाते है। भगवान भास्कर एक दिन पूर्व बुधवार को अपनी वृष्चिक राशि छोड़कर धनु राशि में प्रवेश कर गए है। वर्तमान में चल रहे मार्ग शीर्ष महीने के बाद पौष का महीना प्रारंभ होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार पौष मास को विवाहों के लिए निषेद्य माना गया है। फलस्वरूप बैंड बाजे अब माघ मास में 24 जनवरी से बजेंगे।
विज्ञापन
विवाहों का सीजन देवशयनी एकादशी तक चलते रहेंगे। आषाढ़ की एकादशी के बाद फिर चार महीनों तक विवाह आदि मांगलिक कार्य बंद रहेगे। देवोत्थान एकादशी आने पर विवाहों का नया सीजन फिर से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन