फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Businessman assaulted in Jwalapur, three brothers named

ज्वालापुर में व्यापारी से मारपीट, तीन भाई नामजद

Thu, 30 Jul 2020 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Businessman assaulted in Jwalapur, three brothers named
एक करोड़ रुपये की झूठी देनदारी की बात का विरोध करने पर तीन भाइयों ने एक व्यापारी की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी। पीड़ित व्यापारी के सिर में गहरी चोट पहुंची है, जिसका एम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली से सटे मोहल्ला दल्लालान में रहने वाले कमल दरगन पेशे से आढ़ती हैं। कमल दरगन को पिछले दिनों यह पता लगा कि पास का एक व्यापारी उनके बारे में एक करोड़ रुपये की देनदारी की झूठी अफवाह फैला रहा है। इसका विरोध करने आढ़ती कमल दरगन दुकानदार के पास पहुंचा था। आरोप है कि दुकानदार नीरज मंगल उर्फ डब्बू उसके भाई राजीव मंगल और मनोज मंगल ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। खुद को बचाने के लिए जब वह अपनी दुकान की तरफ दौड़ा तो तीनों भाइयों ने दुकान में घुसकर भी उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद तीनों हमलावर मौके से भाग निकलने में सफल रहे। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। घायल व्यापारी का एम्स में इलाज चल रहा है। पीड़ित व्यापारी के भाई लक्की दरगन ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट गाली-गलौज और हत्या की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed