{"_id":"6136573c8ebc3e7a274b9c00","slug":"bus-operator-s-cash-bag-stolen-haridwar-news-drn3896218179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत डिपो की बस के परिचालक का नगदी भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत डिपो की बस के परिचालक का नगदी भरा बैग चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पानीपत डिपो के परिचालक का बैग चोरी हो गया। बैग में नकदी और टिकट थे। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाल अमरजीत सिंह के मुुताबिक हरियाणा रोडवेज के पानीपत आगार डिपो परिचालक मेनपाल ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी ड्यूटी चार सितंबर 2021 को एचआर67ए8425 रोडवेज बस पर थी। बस शाम साढ़े सात बजे हरिद्वार बस अड्डे पर पहुंची। इसके बाद परिचालक मेनपाल बस से नीचे उतर कर गाड़ी के टायर चेक करने लगा। उसी दौरान बस के अंदर से किसी व्यक्ति ने बैग चोरी कर लिया। इसके बाद पूछताछ केंद्र प्रभारी व पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर बस स्टैंड हरिद्वार के स्टेशन इंचार्ज ने सीसीटीवी की फुटेज में बैग चोरी करने वाले को देखा। परिचालक मेनपाल का कहना है कि बैग के अंदर लगभग नौ हजार रुपये की नकदी और लगभग 440500 रुपये के टिकट थे। बैग में परिचालक मेनपाल का फोन भी था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।