फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bomb Blast Threat Issued to Police Control Room; Report Filed

Haridwar News: पुलिस कंट्रोल रूम पर दी बम ब्लास्ट की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 May 2026 05:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Bomb Blast Threat Issued to Police Control Room; Report Filed
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर चार दिन के अंदर हरिद्वार में बम ब्लास्ट करने की धमकी दे डाली। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के थाना मोबाइल की एमडीटी पर डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि मोबाइल नंबर से कॉल कर एक व्यक्ति लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है और हरिद्वार को चार दिन के भीतर बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है। मामले की जांच रात्रि अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने की। जांच में सामने आया कि कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ देश और राज्य के प्रमुख पदाधिकारियों के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन

इस तरह की धमकी और बयान से आमजन में भय और आक्रोश का माहौल बन सकता है। वहीं, माना जा रहा है कि ये किसी शरारती तत्व या फिर किसी नशेड़ी की हरकत हो सकती है। इस संबंध में पुलिस ने देर रात अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed