फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP leader was pushed by police on the first day, CM hugged him on the second day

Haridwar News: भाजपा नेता को पहले दिन पुलिस ने धक्का दिया, दूसरे दिन सीएम ने गले लगाया

Sat, 05 Jul 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP leader was pushed by police on the first day, CM hugged him on the second day
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भाजपा नेता के दो वीडियो धर्मनगरी में चर्चा का विषय बने हैं। जिनमें पहले दिन सीएम के स्वागत के दौरान पुलिस के उनको धक्का देने और दूसरे दिन सीएम के उनको पास बुलाकर गले लगाने का है। चर्चा ये चल रही है कि पुलिस का धक्का नेता के लिए फायदेमंद साबित हो गया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गुरुकुल कांगड़ी के हेलिपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर भाजपा नेता हाथ में गुलाब लिए स्वागत करने के लिए बढ़े तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें धक्का दे दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिस पर राजनीतिक दलों सहित लोगों ने चुटीले अंदाज में प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी थीं। अगले दिन फिर पहुंचे सीएम ने उक्त नेता को बुलाया और अपने गले से लगा लिया। इसके बाद नेता गदगद नजर आए। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सीएम की प्रशंसा कर उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed