फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bike rider seriously injured after being hit by Chinese horse-drawn carriage

Haridwar News: चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Sun, 09 Feb 2025 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bike rider seriously injured after being hit by Chinese horse-drawn carriage
हरिद्वार। वसंत पंचमी के बाद भी जानलेवा चीनी मांझे का अभी भी लगातार उपयोग होने से लोगों की जान पर आफत बनी हुई है। चीनी मांझे की चपेट में आने से कनखल निवासी बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गला कटने के साथ ही होंठ भी कट गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से उन्हें जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है। भाजपा पार्षद ने चीनी मांझा बेचने वालों को पकड़वाने वाले व्यक्ति को 11 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन




घटना रविवार की शाम की है। कनखल की ज्ञानलोक कॉलोनी में रहने वाले मानस रस्तौगी अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी पहना हुआ था। हरकी पैड़ी के सामने हाईवे पर पहुंचते ही अचानक चीनी मांझा आकर उनके गले और मुंह पर फंस गया, जिससे उनका गला व होंठ कट गए। लहूलुहान हालत में उन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उन्हें गले व होंठ पर करीब 20 से अधिक टांके आए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर रविदास बस्ती से भाजपा के पार्षद भूपेंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल का हालचाल जाना।
विज्ञापन


पार्षद ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मानस रस्तौगी को जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट डालते हुए घोषणा की कि चीनी मांझा बेचने वाले व्यक्ति की जानकारी देकर उसे पकड़वाने वाले व्यक्ति को 11 हजार का इनाम दिया जाएगा। उधर, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------------------

चीनी मांझे की सप्लाई नहीं रोक पा रहा प्रशासन



चीनी मांझे ने इस बार जमकर कहर बरपाया है। 100 से ज्यादा लोग मांझे की चपेट में आकर जिलेभर में घायल हुए हैं। पुलिस ने कड़ा रुख अपना कर इस बार 23 से ज्यादा मुकदमे दर्ज कर सैकड़ों पेटियां मांझे की जब्त कर आग के हवाले की। वसंत पंचमी के बाद भी मांझे का उपयोग होना प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। कार्रवाई की तो जा रही है, लेकिन प्रशासन प्रतिबंधित चीनी मांझे की सप्लाई रोकने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed