{"_id":"6989f730d5697e70ac047160","slug":"bike-rider-girl-dies-after-being-hit-by-a-bus-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-144696-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवती की मौत
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र पतंजलि फेस-1 के पास एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। बस चालक के खिलाफ परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर ली है।
पुलिस के अनुसार रोशनाबाद निवासी अजय पाल अपनी 19 वर्षीय बहन ईशा पाल के साथ बाइक से रुड़की की ओर जा रहे थे। पतंजलि फेस-1 के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ईशा पाल पुत्री रविंद्र पाल निवासी रोशनाबाद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पिता की तरफ से तहरीर मिल गई है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बस व चालक को चिह्नित किया जा रहा है।