फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bike rider dies after being hit by a roadways bus

Haridwar News: रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 22 Jan 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 22 Jan 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a roadways bus
- श्यामपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग की घटना, चालक फरार
विज्ञापन

श्यामपुर। थाना क्षेत्र में हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे पर लाहड़पुर तिराहे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर की है। मोटरसाइकिल पर सवार लोकेंद्र (27) पुत्र जगपाल निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश को हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस ने लाहड़पुर तिराहे पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से नजीबाबाद स्थित अस्पताल भिजवाया। जहां देर शाम उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed