फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bhagat Singh said terrorists raging on

भगत सिंह को आतंकवादी कहने पर भड़के

Sat, 30 Apr 2016 12:50 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 30 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh said terrorists raging on
आतंकवादी‌ लिखने पर भड़के - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। सरदार भगत सिंह को आतंकवादी कहने पर गुस्साए युवाओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय तथा विवादित पुस्तक के लेखक के खिलाफ शुक्रवार को भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

शहीद भगत सिंह विचार प्रचार समिति के कार्यकर्ता शुक्रवार को भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष वरुण वालियान ने कहा कि सरदार भगत सिंह देश की शान हैं। जिस तरह से दिल्ली विश्वविद्यालय की एक पुस्तक में उन्हें क्रांतिकारी आतंकवादी कहा गया, वह पूरे देश का अपमान है। सरदार भगत सिंह के संघर्ष के बिना आजादी की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। आज उसी शहीद को आतंकवादी कहा जा रहा है तथा पाठ्यक्रम में भी पढ़ाया जा रहा है। इससे बड़ा देश का कोई दुर्भाग्य नहीं हो सकता। उन्होंने विवादित पुस्तक के लेखक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और ऐसा न करने पर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। समिति के कोषाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि शहीद भगत सिंह भारत माता के सच्चे सपूत थे। इस मौके पर सचिन चौधरी, बबलू मुल्ला, शुभम भाटी, पप्पू वाल्मीकि, गौरव शर्मा, शुभम कंबोज, मोनू पंडित, दीपक राजपूत, शिवम थापा, मुरली चौहान, कुंवरबाली, सुनील कुमार, भूपेंद्र वशिष्ठ व विवेक समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed