फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Banks reprimanded for refusing to give loans

योजनाओं में ऋण देने में आनाकानी करने वाले बैंकों को फटकार

Wed, 22 Jun 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Banks reprimanded for refusing to give loans
कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक लेते अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदि? - फोटो : HARIDWAR
जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल ने केंद्र सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। योजनाओं में ऋण देने में आनाकानी करने वाले बैंकों के अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) संजय संत ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में बैंकों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं जरूरतमंद लोगों के लिए काफी मददगार हैं। बैंक इसमें ऋण देने में किसी तरह की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि सक्रिय बैंक जमा खातों की मार्च 2022 तक करीब 88 प्रतिशत आधार सीडिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

एडीएम वीर सिंह बुदियाल ने कहा कि जिस बैंक की आधार सीडिंग शत प्रतिशत नहीं होगी, उसे स्पष्टीकरण देना होगा। एडीएम ने नॉन परफार्मर बैंकों की ऋण-जमा अनुपात की प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि ऐसे बैंक अपने लक्ष्य को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर ने कहा कि जनपद में 279 बैंक शाखाएं और 426 एटीएम हैं। बैंकों और सरकार द्वारा ऋण वितरण के अतिरिक्त वित्तीय साक्षरता केंद्रों के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत मार्च तिमाही तक 18 प्रशिक्षण कार्यक्रम किए गए। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश भारद्वाज, महाप्रबंधक जिला उद्योग पल्लवी गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed