फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ban on leave for forest workers till Holi

Haridwar News: वन कर्मियों की होली तक छुट्टी पर रोक

Fri, 27 Feb 2026 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Ban on leave for forest workers till Holi
पथरी। वन विभाग के अधिकारियों ने होली के त्योहार के लिए पथरी जंगल में जंगली जानवरों के शिकार की रोकथाम के लिए कमर कस ली है। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने होली का त्योहार बीतने तक वनकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। जंगल में गश्त तेज करने और शिकारियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। होली के त्योहार पर शिकारी जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने वन अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। हरिद्वार वन रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने पथरी वन सेक्शन अधिकारी को होली के त्योहार पर पथरी जंगल में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पथरी वन सेक्शन अधिकारी हरीश वालिया का कहना है कि जंगल में गश्त तेज कर दी गई है और शिकारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं। जंगली जानवरों का शिकार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed