फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bail Rejected for Accused in Forest Staff Assault and Counterfeit Currency Case

Haridwar News: वनकर्मियों पर हमला और जाली नोट के आरोपी की जमानत खारिज

Thu, 23 Jul 2026 08:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 23 Jul 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Bail Rejected for Accused in Forest Staff Assault and Counterfeit Currency Case
- श्यामपुर थाना क्षेत्र का था मामला, जिला जज की अदालत ने की सुनवाई
विज्ञापन

रोशनाबाद। वनकर्मियों पर हमला और जाली नोट छापकर उनकी सप्लाई करने के मामले में आरोपी देवेंद्र कुमार की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने खारिज कर दी। आरोपी देवेंद्र कुमार निवासी सरदारपुर, चांदपुर बिजनौर यूपी के खिलाफ श्यामपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी की सुनवाई के दौरान अदालत ने यह आदेश दिया।
अभियोजन के अनुसार, बीती 27 जून को श्यामपुर बीट में गश्त के दौरान वनकर्मियों ने एक संदिग्ध कार को रोका था। आरोप था कि कार सवारों ने वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनकर गंगनहर में फेंक दिया और लोहे के पाइप से उनपर हमला कर दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से नकली नोट बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस जांच में जाली नोट छापने वाले गिरोह का खुलासा हुआ था और अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

आरोपी देवेंद्र के कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर, बटर पेपर और 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद करने का दावा किया था। इसके बाद मामले में संबंधित बीएनएस धाराएं बढ़ाई गईं थी। बचाव पक्ष ने आरोपी को झूठा फंसाने की दलील दी जबकि डीजीसी (क्रिमिनल) इंद्रपाल बेद ने जमानत का विरोध किया। जिला एवं सत्र देवेंद्र कुमार न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed